आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाए जाते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:07

बदलते मौसम में आपके बालों को प्रोटेक्ट करेगा ये आयुर्वेदिक हर्बल ऑयल, जानिए कैसे बनाना है

आयुर्वेद में प्रकृति की उन जड़ी-बूटियों और उपायों को शामिल किया गया है, जो आपके बालों, त्वचा और सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना इन्हें बेहतर बनाते हैं।

मौसम के बदलाव के संकेत जहां सबसे पहले नजर आते हैं, वह है आपकी त्वचा। जबकि अगर ध्यान दें, बालों में भी मौसम बदलते (Weather changes) ही बदलाव नजर आने लगता है। कुछ लोग जहां इस मौसम में ग्रीसी बालों (Greasy hair) का अनुभव करते हैं, वहीं ज्यादातर इस दाैरान हेयर फॉल (Hair Fall) बढ़ जाने की समस्या से परेशान होने लगते हैं। फिर शुरू होती है हेयर केयर के लिए अलग-अलग उपायों को अपनाने की दौड़। जबकि हर उपाय हर एक पर काम नहीं कर पाता। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बालों की समस्याओं को पहचान कर खास अपने लिए आयुर्वेदिक तेल (Ayurvedic hair oil) आजमाएं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे घर पर (how to make homemade ayurvedic hair oil) ही तैयार कर सकती है। हम बता रहे हैं कैसे।

बदलते वातावरण, धूल, गंदगी, सूरज की हानिकारक किरणों और पोषक तत्वों की कमी के कारण आप इन दिनों ज्यादा हेयर फॉल का अनुभव कर सकती हैं। इसे समय रहते नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। अन्यथा धीरे-धीरे बाल कमजोर और पतले होने लगते हैं। जो आगे चलकर बाल्डनेस का भी कारण बन सकता है।

पर इनका उपचार केमिकल युक्त हेयर केयर प्रोडक्ट्स नहीं हैं। इनके इस्तेमाल से ये और ज्यादा डैमेज हो सकते हैं। साथ ही इससे बालों की नमी भी छिन जाती है। जबकि आयुर्वेद में कुछ ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो न केवल आपके बालों का झड़ना रोक सकती हैं। साथ ही बालों की नमी को भी लॉक करती हैं।
hair fall
बालों में भी मौसम बदलते ही बदलाव नजर आने लगता है।
यहां जानें आपके बालों के लिए कैसे फायदेमंद है आयुर्वेदिक हर्ब्स और उनसे बना तेल

आयुर्वेद बालों के लिए नारियल तेल, कड़ी पत्ता, मेंहदी और तुलसी जैसी हर्ब्स के इस्तेमाल की सलाह देता है। इनमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आपके बालों का तनाव कम करते हैं और उन्हें ग्रोथ में मदद करते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

कोकोनट ऑयल
मेथी के दाने
करी पत्ता
कलौंजी
तुलसी
मेहंदी
एलोवेरा
गुड़हल का फूल (hibiscus)
काली मिर्च
मेथी की साग

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info